महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ‘एक्स’ हैंडल हैक

मुंबई: पाकिस्तान का है या तुर्की का, पता नहीं। लेकिन,  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ‘एक्स’ खाते को रविवार को हैक कर लिया गया और उसपर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे वाली तस्वीरें पोस्ट की गईं। हैकर्स ने शिंदे के खाते से दो इस्लामिक देशों की तस्वीरें ऐसे वक्त पोस्ट की हैं जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेलने वाले है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हमने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खाते को ठीक करने में 30 से 45 मिनट का समय लगा।

बता दें कि यह घटना उस दिन हुई जब एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाना है। इससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। हालांकि तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी पोस्ट हटा दिए और अकाउंट को पुनः प्राप्त कर लिया। इससे पहले मई 2024 में, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के एक्स अकाउंट हैंडल को हटा दिया गया था। अकाउंट का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ कर दिया गया था और प्रोफ़ाइल चित्र में टेस्ला का लोगो लगा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *