News24mumbai Desk
मुंबई : बांद्रा के कुरैशी नगर इलाके से मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरावती निवासी प्रफुल्ल विष्णु बावने उर्फ सचिन (38) के रूप में हुई है, जो मुंबई के मोहम्मद अली रोड इलाके में रहता था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 के अधिकारी सचिन पुराणिक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कुरैशी नगर कंपाउंड में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद एक बैग से स्टील की देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 तथा मुंबई पुलिस एक्ट की धारा 37(1)(ए) और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बीटेक इंजीनियर चारकोप इलाके से गिरफ्तार, 1 किलो 230 ग्राम मलाना चरस जब्त
मुंबई कांदिवली क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए एक बीटेक इंजीनियर को चारकोप इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 230 ग्राम मलाना चरस जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।
पकड़े गए इंजीनियर का नाम प्रियांक मेहता है, जिसकी उम्र 29 साल है। आरोपी प्रियांक अहमदाबाद का रहने वाला है और मुंबई के मालाड पक्षिम माइंड स्पेस स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में बतौर एडवाइजर के तौर पर काम करता है। कांदिवली एंटी नारकोटिक्स सेल ड्रग्स कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
फोटो : गिरफ्तार इंजीनियर।