मुंबई (चेंबूर) : चेंबूर स्थित एल यू गडकरी मार्ग के अपार कंपनी के पास HPCL कंपनी के एलपीजी प्लांट के निकट आज 14 सितंबर की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारिश के कारण सड़क किनारे की ज़मीन धसक गई, जिससे एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक भारी वाहन खाई में जा उलट गया। वाहन में 300 से अधिक गैस से भरे हुए LPG सिलेंडर थे। हालांकि, हादसे में कोई जनसंपत्ति एवं जनहानि नहीं हुई। लेकिन, पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और पर्यावरण को हानि हुई है।
स्थानीय जानकार का कहना है कि HPCL LPG प्लांट संयंत्र और HPCL मुंबई रिफाइनरी के बीच की धर्म सिंह देसाई रोड पर नियमित रूप से भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की जाती है। यह मोटर वाहन नियम और विस्फोटक नियम नियमों का उल्लंघन है और दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ता रऊफ शेख हिरप्पा ख़ज़िर बाबू जाधव और अन्य ने HPCL प्रबंधन से मांग की है कि LPG से लदे वाहनों के लिए सुरक्षित और नियम अनुसार वैध पार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
एक स्थानीय RTI कार्यकर्ता और जानकार का कहना है, इस घटना से वह चिंतित है। उन्होंने बताया कि धर्म सिंग देसाई मार्ग पर वाहन पार्किंग के मामले में 20 वर्ष पूर्व BMC द्वारा नोटिस जारी हुआ था और पार्किंग विवाद के चलते 20 वर्ष पूर्व मामला न्यायालय में दाखिल था।
अब देखना यह है HPCL मामले को कितना गंभीरता से लेते है और भविष्य में सुरक्षा पर क्या उपाय योजना करते हैं।