बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की मिली धमकी, तुरंत हाईकोर्ट को कराया गया खाली

मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को आए धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट को खाली कराया और चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गए। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों की गहन जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी मेल को लेकर साइबर सेल जांच कर रही है ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली और मुंबई दोनों हाईकोर्ट को मिली धमकियों की कड़ी को जोड़कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *