दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 73वीं जयंती मनाई गयी

मुंबई : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 73वीं जयंती 4 सितम्बर को मनाई गयी। उनकी पत्नी नीतू कपूर ने अभिनेता के लिए एक खास संदेश सोशल मीडिया पर साझा किया। नीतू ने कैप्शन दिया, “आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे… जन्मदिन मुबारक।”  नीतू कपूर  ने ‘खुल्लम खुल्ला : लाइव विथ ऋषि कपूर’ का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें ऋषि के साथ रणधीर, रणबीर, रिद्धिमा, रीमा, फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी, अभिनेता जितेंद्र और फिल्मी जगत के कई सितारे नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री के पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो चिंटू! तुम्हारी याद हमेशा आती है। तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा ‘खुल्लम खुल्ला: ऋषि कपूर अनसेंसर्ड’ प्रकाशित की थी, जिसे उन्होंने मीना अय्यर के साथ लिखी थी।

अभिनेता को साल 2018 में ल्यूकेमिया (एक प्रकार का रक्त कैंसर) का पता चला था, जिसके बाद ऋषि कपूर पत्नी नीतू कपूर के साथ इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उन्होंने तकरीबन दो साल तक कैंसर से लड़ाई लड़ी, और 30 अप्रैल 2020 को अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *