अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जमीन विवाद में फंसी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक जमीन विवाद में फंस गई है ।  सुहाना ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी, जिसे बताया जा रहा है कि जमीन बिना सरकार की अनुमति की खरीदी गई है। सुहाना ने अलीबाग के थाल गांव में मई 2023 में 12 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी। इसके लिए एक्ट्रेस ने स्टाम्प ड्यूटी भी दी। मगर अब कहा जा रहा है कि यह डील सही नहीं है। असल में ये जमीन सरकार ने किसानों को खेती के लिए दी थी और सुहाना खान ने बिना अनुमति इसे खरीद लिया। जो दस्तावेज जमा किए गए हैं उनमें सुहाना को किसान दिखाया गया है। इस प्रॉपर्टी को देजा वू प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत किया गया है। यह कंपनी गौरी खान के परिवार की है, जिसमें वह और उनकी भाभी डायरेक्टर हैं। इस मामले में अलीबाग तहसीलदार से निष्पक्ष जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसका आदेश रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर ने जारी किया है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद सुहाना खान के नाम पर वहां पर समंदर किनारे 10 करोड़ रुपये की एक और प्रॉपर्टी खरीदी थी। अभी तक सुहाना खान या शाहरुख खान की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *