मुंबई : महाराष्ट्रा के अणुशक्ति नगर और चैंबूर विधानसभा की सीमा पर माहुल गांव में टाटा पावर कंपनी के पीछे एजीईएस केमिकल की दूसरी ब्रांच के लिए समुद्र के किनारे को मिट्टी से भरनी की जा रही है और निर्माण कार्य किया जा रहा है। पेट्रोलियम स्टोरेज टैंक और टर्मिनल का निर्माण हो रहा है। यहां के लोग पहले की कंपनियों का विरोध कर ही रहे थे कि नए ब्रांच के लिए काम चालू है। केमिकल कंपनी एवं अन्य फैक्ट्रियों की वजह से यहां पहले से ही प्रदूषण फैला हुआ है और अब और भी प्रदूषण फैलेगा। सूत्रों के अनुसार पर्यावरण विभाग की ओर से कंपनी को करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा है और लगातार कार्य जारी है।

अभी हाल ही में अणुशक्ति नगर विधानसभा की विधायक सना मलिक ने इस मुद्दे को विधानसभा पावसाली अधिवेशन 2025 के मौके पर उठाया। विधायक सना मलिक ने कहा कि महाराष्ट्रा में बिना अनुमति के पर्यावरण की अनेक प्रकार की क्षति और उल्लंघन किए जा रहे हैं। नियमों को ताक पर रखा जा रहा है और पर्यावरण को क्षति पहुंचाई जा रही है। समुद्री भाग के निकट low tide और High tide क्षेत्र के बीच में 1500 गाड़ी मिट्टी और शहर का सॉलिड वेस्ट कचरा से भरनी कर दिया गया है। समुद्री तट क्षेत्र में पर पेट्रोलियम स्टोरेज टैंक और टर्मिनल का निर्माण हो रहा है। उच्च न्यायालय द्वारा घोषित रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में वन प्राणी,
पेड़-पौधे वनस्पति की भरी हानि हो रही है। स्थानीक मछुवारों को गुमराह कर मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। अधिकृत भूमि मालिक के बिना अनुमति के गैरकृत तरीके के लीज़ अग्रीमेंट किया गया है।
