पौधा लगाओ धरती बचाओ ,मानवता का दुश्मन है वनों का विनाश करना

अस्तित्व की रक्षा के लिए करें पौधारोपन – डॉ अनील काशी मुरारका

मुंबई : वनों का विनाश करने वालों के खिलाफ राज्य एवं केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। क्योंकि वृक्ष हमारे लिए प्राणवायु (ऑक्सीजन) और जल प्रदान करते हैं, और वे जलवायु को भी नियंत्रित करते हैं। इतना ही नहीं पौधों को लगाने से हम पृथ्वी को प्रदूषण से बचा सकते हैं l ताकि स्वस्थ्य वातावरण बनाया जा सके। यह बात सामाजिक संस्था एम्पल मिशन के चेयरमैन डॉ. अनील काशी मुरारका ने गोरेगांव हाई वे के पास स्थित श्मशान भूमि में पौधारोपन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से हम प्रदूषण को कम कर सकते हैं, जलवायु परिवर्तन को रोक सकते हैं, और मिट्टी के कटाव को बचा सकते हैं। क्योंकि यही पौधे बड़े हो कर वृक्ष बन कर पानी को सोख लेते हैं और जल स्तर को बनाए रखने में सक्षम होते हैं ।

गौरतलब है कि वनों का विनाश करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता में सजा का कठोर प्रावधान है। लेकिन उसपर अमल नहीं किया जा रहा है , एम्पल मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनील मुरारका ने इस मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों से अपील की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कि जाए।
क्योंकि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन का विशेष महत्व है ,जो वृक्ष ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वृक्ष कई प्रकार के आर्थिक लाभ भी प्रदान करते हैं, जैसे कि लकड़ी, फल, और अन्य उत्पाद। वृक्ष हमें एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान करते हैं। यदि हम सभी मिलकर वृक्ष लगाएंगे, तो हम एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य बना सकते हैं। देश के नागरिकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले कल के भविष्य के लिए सभी देशवासी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं। ताकि भारत सहित पूरे विश्व का भविष्य सुंदर और सुनहरा हो। वातावरण सुंदर तथा लोग स्वस्थ हों । इस मौके पर संस्था से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *