राज्य में मानसून का कहर 1 जून से अब तक 18 लोगों की मौत, 65 घायल

राज्य आपदा प्रबंधन हाई अलर्ट ,मुंबई शहर में हुई 31 मिमी बारिश

मुंबई : महाराष्ट्र में शुरू हुए मानसून के दौरान मौसम का मिजाज अंगड़ाई ले रहा है। हाल ही में भारी बारिश के दौरान 18 लोगों की दर्दनाक मौत और 65 नागरिकों के घायल होने की सुचना है। भारी बारिश में विभिन्न घटनाओं में मौत और घायलों का आंकड़ा बढ़ने के आसार हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में कहा कि बारिश के कारण हुई विभिन्न घटनाओं में मौतें और घायल होने की सूचना मिली है, जिनमें सड़क दुर्घटनाएं, पुल से गिरना, डूबना, बिजली गिरना और आग लगना शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह आंकड़ा 1 से 15 जून तक का है। इस अवधि में लगभग छह मवेशियों की भी मौत हुई।

पश्चिमी उपनगरों में 56 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 44 मिमी बारिश

अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे राज्य में जोरदार बारिश हुई है , जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मुंबई, मुंबई उपनगरीय, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों जैसे विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।मुंबई में बारिश के बारे में आईएमडी ने बताया कि मुंबई शहर में 31 मिमी, पश्चिमी उपनगरों में 56 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 44 मिमी बारिश हुई।
इसके अलावा, सोमवार की सुबह मुंबई में लगातार बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। यह भी बताया गया है कि कोंकण क्षेत्र और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई लोगों की जान चली गई है।

रायगढ़ जिला में रेड अलर्ट, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 16 घंटों में रायगढ़ और पुणे और सतारा जिलों के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है, और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।भारतीय मौसम विभाग ने 16 जून 2025 से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है: ” पुणे और सतारा जिलों के घाट क्षेत्रों के साथ-साथ रायगढ़ जिले में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।” रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट के अलावा मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र के अंतर्गत अमरावती, भंडारा, गोंदिया और नागपुर जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी आईएमडी ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *