बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर ने मनाया बिहार दिवस

मुंबई। बिहार के 113 वें स्थापना दिवस पर बिहार फाउंडेशन की मुंबई चैप्टर के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन नवी मुंबई के जुई नगर स्थित बंटस हॉल में किया गया। बिहार दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के राजस्व व् भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, विशेष अतिथि पनवेल के विधायक प्रशांत ठाकुर एवं बेलापुर की विधायिका मंदाताई म्हात्रे के साथ साथ जीएसटी अडिशनल कमिश्नर डॉक्टर सतीश कुमार, जीएसटी उपायुक्त डॉ. रंजन कुमार एवं अभिनन्दन कुमार, आयकर उपायुक्त राजीव प्रसाद एवं पंकज कुंअर तथा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सैयद शहजाद हुसैन, राजेश कुमार साही, निवेश आयुक्त कार्यालय मुंबई के सभी पदाधिकारी, प्रवासी बिहारी की उपस्थिति में सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी बिहारियों का सम्मान संस्था की ओर से किया गया।

कैसर खालिद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है और इसका ग्रोथ रेट देश के ग्रोथ रेट से ज्यादा है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य मुंबई में रह रहे प्रवासी बिहारियों को उनके राज्य में चल रहे विकास कार्य से अवगत करना है, बिहार सरकार पूर्ण रूप से ऑनलाइन है।

मुंबई चैप्टर के चेयरमैन कैसर खालिद ने बताया कि मुंबई में लाखों की संख्या में प्रवासी बिहारी रहते हैं और अपनी मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाने के साथ साथ यहां की इकॉनमी में भी अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर बिहार फाउंडेशन मुंबई के वाइस चेयरमैन अभय सिन्हा, सचिव सुखदेव शर्मा, संयुक्र सचिव संजीव कुमार दुबे, संयोजक रणवीर सदस्य नवनीत जयपुरियर, प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत, सदस्य विनोद गुप्ता, दया किशोर भारती, दीपक झा के अलावा सैकड़ों गण्यमान्य बिहारी उपस्थित थे।

बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने बताया कि बिहार एवं महारष्ट्र कि सांस्कृतिक विरासत काफी समृद्ध एवं अति प्राचीन है। हम बिहार दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से हम बिहार एवं महाराष्ट्र की गौरवशाली संस्कृति को जोड़ने का प्रयास करते हैं। एक तरफ हम विद्यापति भिखारी ठाकुर महेंद्र मिश्र के गीत गाते हैं, वही दूसरी तरफ कोली, लावणी, गोंधळ नृत्य भी करते हैं।

बिहार फाउंडेशन बॉन्डिंग, ब्रांडिंग एव बिजनैस की नीति पर काम करता है। यह बिहार सरकार का डायसपोरा सेल है जो उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है। इसके संरक्षक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार, अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री, कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश मिश्रा उद्योग मंत्री एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुंदन कुमार IAS ऑफिसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *