नवी मुंबई, परिमंडल 1 और 2 डांस बार और जिस्मफरोशी के अड्डों से है पटा
मुंबई : अंधेरी पूर्व स्थित मारोल इलाके में स्थित नाइट लवर्स रेस्तरां एंड बार पर रविवार देर रात छापेमारी के बाद एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राजीव चव्हाण को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुंबई क्राइम ब्रांच और पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन के नेतृत्व में नियमित रात्रि गश्त के दौरान की गई। इस दौरान 50 से अधिक बार गर्ल्स को डांस और लाइसेंस नियमों के उल्लंघन में शामिल पाया गया। निलंबन का आदेश मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा प्रारंभ की गई विभागीय जांच के बाद की गई। वहीं नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भ्रारंभे के सख्त आदेशों के बावजूद परिमंडल एक और दो के अंतर्गत जगह-जगह पर जिस्मफरोशी के अड्डे और डांस बार धड़ल्ले से पूरी रात चल रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों राज्य मंत्री योगेश कदम द्वारा एक डांस बार में अश्लील हरकत और जिस्मफरोशी की खबर पाने के बाद खुद बार में ग्राहक बनकर बैठे थे और उनकी शिकायत पर पुलिस ने 40 बार बालाओं को अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
क्या मंत्री योगेश कदम फिर से उठाएंगे के ठोस कदम
गौर करने वाली बात यह है कि गृह राज्य मंत्री की चेतावनी के बावजूद नवी मुंबई में जिस्मफरोशी के अड्डे और डांस बार धडल्ले से चल रहे हैं l ऐसे में नवी मुंबई में भी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए l इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता वैभव रूपनार ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को ईमेल भेजकर शिकायत की है कि गृह राज्य मंत्री के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करने वाले नवी मुंबई के परिमंडल एक के एपीएमसी पुलिस स्टेशन की हद में ट्रिपल ए बार और सदगुरु बार के अलावा एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले हाईवे टच लॉज और आदिराज लॉज में बाला शेट्टी नामक माफिया दोनों बार में अश्लील डांस करवा रहा है l इतना ही नहीं अश्लील डांस के बाद इन्हीं दोनों लॉज में लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिए भेजा जाता है। इसी कड़ी में पनवेल के कोनगांव में पुलिस बीट चौकी के सामने और आसपास के परिसर में क्रेजी बॉय डांस बार, तुलसी बार, नटराज बार और चांदनी बार में खुलेआम जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है।
क्या मुंबई पुलिस के तर्ज पर नवी मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई
वैभव रूपनार ने शिकायत की है कि इन सभी डांस बारों और जिस्मफरोशी के अड्डों की पूरी जानकारी स्थानीय पुलिस को है। माफियाओं और पुलिस की गठजोड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डांस बार को बंद करने के लिए खुद गृहराज्यमंत्री को ग्राहक बनकर मैदान में आना पड़ा था । वैभव रूपनार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि मुंबई पुलिस के तर्ज पर नवी मुंबई में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि संगठित रूप से चलाए जा रहे हैं जिस्मफरोशी के इन अड्डों पर कई मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद भी उन पर कार्रवाई नहीं होना , कई प्रशनों को जन्म देता है।