मुंबई : महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना की राशि जल्द ही लाभुकों के खाते में जमा कराई जाएगी। सरकार ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना के लिए 410 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिति तटकरे ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री तटकरे ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वावलंबन ही समाज की मजबूती की नींव है। राज्य सरकार महिलाओं के विकास और समान अधिकारों के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
सितंबर की किस्त जमा : महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडली बहना’ योजना के तहत महिलाओं के खातों में सितंबर की सम्मान निधि राशि जमा होने को लेकर जो संशय था, वह अब दूर हो गया है।