
उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है। यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए। हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा। इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा। इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा मुंबई भारत का अहम शहर है, इसलिए आतंकियों ने हमले के लिए मुंबई को चुना था, लेकिन 26/11 मुंबई हमले के बाद कांग्रेस ने कमजोरी का मैसेज दिया। उसने आतंकवाद के सामने घुटने टेकने का सबूत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता (चिदंबरम) जो गृह मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि मुंबई हमले के बाद सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने को तैयार थीं। तब कांग्रेस ने किसी दूसरे देश के दबाव में पाकिस्तान पर हमला रोक दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बताना होगा कि वह कौन था, जिसने ऐसा करने से रोक दिया। कांग्रेस की इस कमजोरी ने देश की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया। इसकी कीमत बार-बार हमलों से जान गंवानी पड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा आज का भारत घर में घुस मारता है। यह दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देखा भी है। गर्व की अनुभूति भी की है।