पुलिस उपायुक्त समीर शेख ने राहुल मोकाटे की टीम को दी बधाई
मुंबई : देवनार पुलिस ने महज 24 घंटे में अज्ञात चोर को धरदबोचा है l दरअसल देवनार के पशुवध गृह (बूचड़खाना ) में बकरा बेचने वाले एक व्यापारी ने थाने में 11,70,000 की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी l इस मामले को देवनार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 303 (2) भा.द.सं. के तहत चोरी का मामला दर्ज किया था l इस रकम के बारे में शिकायतकर्ता ने बताया था कि बकरों की बिक्री से एकत्रित 11,70,000/- रुपये की नकदी बकरियों के साथ एक बोरी में छिपाकर रखी गई थी।
इस मामले को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बासित अली सैयद ने गम्भिता से लिया और तत्काल, अपराध जांच दल सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल मोकाटे व उनकी टीम को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी l राहुल मोकाटे की टीम ने गुप्त सूचना देने वालों व तकनीकी कौशल का समुचित उपयोग करते हुए अपराध में शामिल आरोपी अराफात मोहम्मद खालिद कुरैशी (25) को गिरफ्तार कर लिया l कुरैशी पेशे से रिक्शा चालक है l कुर्ला पूर्व के कसाईवाड़ा से मोकाटे की टीम ने आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर चिंचवाड़ रेलवे स्टोन लगट, पिंपरी चिंचवाड़, पुणे से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी से चोरी की गई नकदी राशि में से 9,10,800 रुपए और 02 मोबाइल फोन, के.एम. 18000/- कुल 9,28,000/- रुपए का माल जब्त किया है। उक्त अपराध की जांच राहुल मोकाटे द्वारा की जा रही है।
हालांकि चोरी के इस मामले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी क्षेत्रीय संभाग, मुंबई डॉ. महेश पाटिल, पुलिस उपायुक्त, जोन -6, मुंबई समीर शेख, सहायक पुलिस आयुक्त, देवनार संभाग, अबुराव सोनवणे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, देवनार पुलिस स्टेशन, बासित अली सैयद द्वारा पुलिस निरीक्षक (अपराध) विजय कुमार अम्बरगे, अपराध जांच दल सार्जेंट राहुल मोकाटे, पीएसयू अनिल महारानूर, पी.एच. विनायक तांडले, पी.सी. सुनील सोनवणे, पी.सी. संदीप मोहिते के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।