भीड़ में मोबाइल चोरी करने वाला ‘धक्का गैंग’ गिरफ्तार

मुंबई : एमआईडीसी पुलिस ने शहर की बसों में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह ‘धक्का गैंग’ का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह भीड़भाड़ वाली BEST बसों में यात्रियों को जानबूझकर धक्का-मुक्की करता था। इसी दौरान गिरोह के अन्य सदस्य यात्रियों की जेब या बैग से मोबाइल फोन निकाल लेते थे।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से गिरोह की पहचान की। छापेमारी के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई महंगे चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी किए गए मोबाइलों को कम कीमत पर दूसरे राज्यों में बेच देते थे। अधिकारियों का मानना है कि यह गिरोह पिछले कई महीनों से मुंबई के विभिन्न बस मार्गों पर सक्रिय था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के तार किसी बड़े चोरी के नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

नोट : खबर के साथ दिख रही तस्वीर सांकेतिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *