मुंबई : अंधेरी पुलिस ने एक सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से उगाही कर रहा था। आरोपी ने एक दूध विक्रेता को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कार्रवाई का डर दिखाकर ₹10,000 की मांग की।
पीड़ित को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नकली पुलिस पहचान पत्र और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का एक साथी भी इस गिरोह में शामिल है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी कितने लोगों से इसी तरह उगाही की है और उसके खिलाफ अन्य मामलों में कोई शिकायत दर्ज है या नहीं।