विले पार्ले में पानी की टंकी से सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद

मुंबई : विले पार्ले (पश्चिम) की एक आवासीय इमारत की पानी की टंकी से 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के हाथ बंधे हुए थे और गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है।
घटना के बाद इमारत में दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है।

मुंबई पुलिस के वेतन भुगतान में ₹6.41 करोड़ की अनियमितता की जांच
मुंबई पुलिस के आंतरिक ऑडिट में वेतन भुगतान प्रणाली में लगभग ₹6.41 करोड़ की कथित अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। संदिग्ध वेतन भुगतान और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

सऊदी–मुंबई फ्लाइट में धूम्रपान करने वाला यात्री गिरफ्तार

सऊदी अरब से मुंबई आ रही उड़ान के दौरान विमान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया।
विमान के मुंबई पहुंचते ही सहार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *