मुंबई : नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तलोजा स्थित होटल अबोड इन लॉजिंग एंड बोर्डिंग में चल रहे कथित देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में 9 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जबकि लॉज मैनेजर और दो वेटरों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।