बांद्रा में बीएमसी अधिकारी से मारपीट, दो गिरफ्तार

मुंबई : बांद्रा इलाके में अवैध टिन शेड की शिकायत की जांच करने पहुंचे बीएमसी अधिकारी पर हमला कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। अधिकारी की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने की 52 लाख की कोडीन सिरप
मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 4,734 कोडीन सिरप की बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹52 लाख बताई गई है। इस मामले में एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भांडुप में तेज रफ्तार स्कूटर की टक्कर से युवक की मौत
भांडुप पश्चिम में सड़क दुर्घटना का एक दर्दनाक मामला सामने आया। 21 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आए स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

33 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
मुंबई की एक महिला ने एक हेल्थ-टेक कंपनी के सीईओ के खिलाफ ₹33 लाख का कर्ज वापस नहीं करने और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर न खोजें
मुंबई पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि गूगल पर नकली कस्टमर केयर नंबर खोजकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने किसी भी नंबर पर जानकारी साझा करने से पहले उसकी जांच करने की सलाह दी है।

कांदीवली में चोरी का खुलासा
कांडिवली पुलिस ने हनुमान जयंती कार्यक्रम के दौरान चोरी हुए 40 हैलोजन लाइट के मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में नकली कॉस्मेटिक उत्पाद जब्त
खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई में विशेष अभियान चलाकर बाजार में बिक रहे संदिग्ध कॉस्मेटिक उत्पादों की जांच की। कार्रवाई के दौरान लगभग ₹5.16 लाख कीमत के गलत लेबल वाले और नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए उत्पाद जब्त किए गए हैं।

मेट्रो-14 परियोजना को मिली मंजूरी
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कांजुरमार्ग से बदलापुर तक प्रस्तावित मेट्रो-14 परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के शुरू होने से पूर्वी उपनगरों और ठाणे-बदलापुर क्षेत्र के लाखों यात्रियों की यात्रा आसान होने की उम्मीद है।

हाई टाइड को लेकर बीएमसी का अलर्ट
मुंबई में 14 जून से लगातार कई दिनों तक 4.5 मीटर से अधिक ऊंची ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना को देखते हुए बीएमसी ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए कई पंप और आपदा प्रबंधन टीमें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *