मुंबई, 14 जून : मुंबई की उपनगरीय लोकल रेल सेवा में 14 जून को मेगा ब्लॉक रहा। यह ब्लॉक मुख्य रूप से वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर रहा। रेलवे द्वारा पटरियों की मरम्मत, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव के लिए यह विशेष ब्लॉक लिया गया।
हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक
हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से बांद्रा और चुनाभट्टी के बीच अप और डाउन लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहा।
CSMT से वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली डाउन हार्बर सेवाएं सुबह 11:16 बजे से शाम 4:47 बजे तक बंद रही।
CSMT से बांद्रा और गोरेगांव की ओर जाने वाली डाउन सेवाएं सुबह 10:48 बजे से शाम 4:43 बजे तक रद्द की गई।
पनवेल, बेलापुर और वाशी से CSMT की ओर आने वाली अप सेवाएं सुबह 9:53 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक प्रभावित रही।
गोरेगांव और बांद्रा से CSMT की ओर आने वाली अप सेवाएं सुबह 10:45 बजे से शाम 5:13 बजे तक बंद रही।
इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें बंद रही।