बांद्रा पूर्व गरीब नगर इलाके में लगातार हटाया जा रहा है अतिक्रमण

मुंबई : बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में पश्चिम रेलवे लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। 22 मई की शाम तक 400 स्ट्रक्चर हटाए गए। इसी के साथ ही 100 ऐसे स्ट्रक्चर है, जिन्हें नहीं हटाना है, लेकिन उनके ग्राउंड के ऊपर बने बहुमंजिला फ्लोर को तोड़ा गया है। यह काम धीरे धीरे किया जा रहा है, ताकि वहां रहने वालों को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अतिक्रमण हटाने के बाद का दृश्य।

100 घरों के लोगों को पुनर्वास करने के लिए प्लानिंग किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे के अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें पहले से घर खाली करने का समय भी दिया जा रहा है। 23 मई को इस कार्रवाई का आखिरी दिन है।

कोर्ट से नहीं मिली राहत
इसके विरोध में लोगों ने दूसरी बार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकारी ने बताया कि 21 मई को तोड़त कार्रवाई पर स्टे पाने के लिए दूसरी बार लिव पिटीशन जारी की गई थी, हालांकि हाई कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। बता दें कि पहला लिव पिटीशन , तब मांगा गया था, जब इस मामले पर कोर्ट ने फैसला सुनाया था।
रात में करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी और 50 मलबा उठाने वाले कर्मचारी काम कर रहे हैं। यानी कुल 300 लोग वहां पर रात में भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *