मुंबई : 36 वर्षीय नंदिनी नागेश खोबरागड़े पिछले 1 अप्रैल से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजन चिंतित हैं।
नंदिनी की पहचान उनके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “Nagesh” लिखा हुआ टैटू होने से की जा सकती है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को नंदिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल संपर्क कर इसकी सूचना दें।
परिजनों ने विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹40,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
संपर्क करें: 📞 9096454733
अपील: यदि आपके आसपास या यात्रा के दौरान इस महिला जैसी कोई व्यक्ति दिखाई दे, तो मानवता के नाते तुरंत दिए गए नंबर पर सूचना देकर उन्हें उनके परिवार से मिलाने में सहयोग करें।