जमीन अधिग्रहण से जुड़े एक हाई-प्रोफ़ाइल घोटाला मामले में रिटायर्ड आईएएस अविनाश पाठक गिरफ्तार

महाराष्ट्र/बीड : महाराष्ट्र के बीड जिले में जमीन अधिग्रहण से जुड़े एक हाई-प्रोफ़ाइल घोटाला मामले में पूर्व ज़िलाधिकारी अविनाश पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईएएस अविनाश पाठक पर 241.62 करोड़ रुपए के ‘जायकवाड़ी प्रोजेक्ट’ मुआवज़ा घोटाले का आरोप है।
बताते हैं कि बीड के शिवाजीनगर थाने में अविनाश पाठक सहित 10 लोगों के खिलाफ फर्जी भूमि अधिग्रहण मुआवजे के आदेशों के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि बीड जिले से अविनाश पाठक का तबादला होने के बाद भी उनके नाम, पदनाम और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके फर्जी मुआवजे की मंजूरी जारी की गई थी।
घोटाला मामले की जांच के लिए नियुक्त समिति ने शुरुआती जांच में गंभीर गड़बड़ी पाई थी। 1 मार्च 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक की अवधि के दौरान जारी किए गए फर्जी आदेशों के 154 मामले सामने आए। पाया गया कि तत्कालीन कलेक्टर अविनाश पाठक के नाम, पदनाम और हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया था। इन 154 मामलों में लगभग 241.62 करोड़ रुपये के बढ़ाए हुए मुआवजे राशि के फर्जी आदेश तैयार किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *