टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में एक और आरोपी निदा खान गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में एक और आरोपी निदा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। निदा खान टीसीएस की कर्मचारी थी, जिसे निलंबित कर दिया गया है। वह टीसीएस की नासिक इकाई में काम कर रही थी। उन पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। निदा खान पिछले कई दिनों से फरार थी और नासिक पुलिस की 2 टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।
पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और नासिक क्राइम टीम की मदद से निदा खान हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद निदा खान की पहली तस्वीर सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी सोशल मीडिया एवं वास्तविक तस्वीर एकदम अलग है।
पुलिस ने बताया कि देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में शामिल है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *