भोंदू बाबा सेक्स स्कैंडल कांड में तीन एफआईआर, गिरफ्तार

— महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी 

विपक्ष ने भोंदू बाबा से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए  महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रूपाली चाकणकर का मांगा इस्तीफा

मुंबई : महाराष्ट्र में नासिक सेक्स स्कैंडल कांड को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां, भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात उर्फ कैप्टन के खिलाफ अब तक राज्य में तीन एफआईआर दर्ज हो चुके हैं, वहीं उनसे जुड़े होने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रूपाली चाकणकर का इस्तीफा मांग लिया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते को एसआईटी का हेड बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार, भोंदू बाबा के खिलाफ सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 साल की महिला के साथ यौन शोषण, वावी पुलिस स्टेशन (नासिक ग्रामीण) में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और शिरडी पुलिस स्टेशन (अहिल्यानगर) में अश्लील फोटो वायरल करने का केस दर्ज हुआ है।
बताया जाता है कि भोंदू बाबा के खिलाफ 35 साल की एक महिला को नशीली दवा खिलाकर और उसके बाद उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। उसके बाद 18 मार्च को भोंदू बाबा को क्राइम ब्रांच ने सुबह करीब 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि भोंदू बाबा सिन्नर तालुका के मीरगांव गांव में स्थित श्री ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। वह मर्चेंट नेवी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी है। उसने कथित तौर पर पिछले कुछ सालों में ब्रह्मांड विज्ञान विशेषज्ञ और अंकशास्त्री के रूप अपनी छवि गढ़ी है।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात के नाम पर 200 करोड़ से ज्यादा की सम्पति है।खरात ने अलग-अलग अहम जगहों पर करोड़ों रुपये की जमीन खरीदीं है। इसमें सिन्नर, शिरडी और कोपरगांव इलाकों में भी करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी शामिल हैं। यह भी पता चला है कि शिरडी के पॉश इलाके में उसके नाम पर चार एकड़ का प्लॉट है। मार्केट प्राइज के हिसाब से इस जमीन की कीमत करीब पचास करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *