गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताने वाला फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताकर पुलिस अधिकारियों को फोन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मोहम्मद तारिक पठान के रूप में हुई है, जो खेड़ का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच ने उसे एपीएमसी मार्केट वाशी के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार आरोपी पठान खुद को केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव पवन कुमार यादव बताता था। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *