
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को शराब नीति मामले में 27 फरवरी को बरी कर दिया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से नाराजगी जताते हुए कहा कि उसका मामला न्यायिक समीक्षा में खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा। केजरीवाल को 21 मार्च, 2024 को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में और बाद में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था। वह 155 दिन जेल में रहे थे और उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अदालत के इस फैसले का सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को स्वागत किया। अन्ना हजारे ने कहा कि न्यायपालिका सर्वोपरि है और अदालत के फैसले को स्वीकार किया जाना चाहिए।