चेंबूर आचार्य विद्या निकेतन रोड के पास कचरे में फेंकी गई दुकान के गिर जाने से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एम पश्चिम वार्ड के गोदाम एवं चेंबूर आचार्य विद्या निकेतन रोड के पास बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस रोड में वाहनों की आवाजाही खूब होती है और रोड के किनारे मनपा वाले कचरे के ढेर में एक दुकान को लाकर फेंक दिया है। वही दुकान झुककर गिरने वाली है। दुकान का एक पाया नहीं है। इस कारण दुकान रोड की ओर झुक गई है। इसे एक बम्बू के सहारे खड़ा कर दिया गया है। यह रोड फ्री वे है। इस कारण गाड़ियां तेज गति से चलती हैं। तेज गति से आने वाली गाड़ियों को अचानक से ब्रेक लगाना पड़ता है या फिर कट मारना पड़ता है। ब्रेक लगाते-लगाते गाड़ियां दुर्घटना होने से बच जा रही है। लेकिन बड़ा हादसा हो सकता है।

 

मनपा एम पश्चिम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए। लापरवाही बरती जाएगी तो अनहोनी हो सकती है।
राहगीरों ने न्यूज24मुंबई से कहा कि मनपा को इसे जल्द से जल्द हटा देना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना में कोई न कोई हताहत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *