दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई : दक्षिण मुंबई में 12 फरवरी की रात नौसेना डॉकयार्ड में आग लग गई। आग नौसेना डॉकयार्ड के अंदर स्थित ‘सर्वे यार्ड’ इमारत में रात करीब 10.15 बजे लगी थी।


इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी वह कोलाबा में गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित है। अधिकारी ने कहा कि नौसेना अधिकारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन अभियान शुरू किया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया में आग लगने के वीडियो जारी हुए हैं।
नौसेना के एक अधिकारी ने आग लगने की पुष्टि की है और बताया कि नेवल फायर टेंडर ने आग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *