महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का विमान हादसा में निधन, पीएम, सीएम ने व्यक्त की शोक

मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का आज 28 जनवरी की सुबह विमान हादसा में निधन हो गया। उनके साथ पांच अन्य की मौत की खबर आ रही है। हादसा महाराष्ट्र के बारामती में विमान लैंडिंग के दौरान हुआ है।
डिप्टी सीएम अजीत पवार की फाइल फोटो।

घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें बहुत बड़ा धमाका हुआ और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए।

हादसा के बाद बचाव कार्य जारी है।

हादसे की खबर से महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली और शोक व्यक्त की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के असमय निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। वह अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में, वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। रक्षामंत्री ने आगे कहा कि वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है। उन्होंने आगे कहा कि सूचना है कि क्रैश हुए विमान में अजीत पवार जी भी सवार थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर यह सच है तो आज का दिन बहुत दुर्भाग्य का दिन है।
बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। जिला परिषद चुनाव को लेकर अजित पवार आज बारामती में अलग-अलग जगहों पर जनसभा करने वाले थे।
इधर, विमान हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसियां जांच में जुट गई है। लोग कयास लगा रहे हैं कि विमान में कुछ खराबी आ जाने के कारण हादसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *