मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, पांच झुलसे

मुंबई : मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन तार गणपति ट्रॉली पर गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो नाबालिगों सहित 5 अन्य लोग झुलस गए।

यह घटना खैरानी रोड पर गजानन मित्र मंडल के विसर्जन जुलूस के दौरान हुई। जब जुलूस साकीनाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खैरानी रोड पर संमन होटल के पास पहुंचा, तो गणपति ट्रॉली से तार हटाने की कोशिश के दौरान 6 लोगों को बिजली का झटका लगा। अधिकारियों के अनुसार, घटना में झुलसे 5 लोगों को साकीनाका के पैरामाउंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *