बीएमसी चुनाव में महायुति की विजय होगी : सीएम फडणवीस

नई मुंबई बनाकर दिखाएंगे, लोगों का जीवन बदल जाएगा : सीएम

मुंबई में बीजेपी-शिवसेना की पहली चुनावी रैली

मुंबई : 16 जनवरी को महायुति की महाविजय होगी। विजय के बाद हम लोग नई मुंबई बनाकर दिखाएंगे। लोगों का जीवन बदल जाएगा। यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही। मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार को मुंबई वरली के डोम में बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी-शिवसेना के चुनाव प्रचार की तैयारी सभा में बोल रहे थे।
इस सभा में मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उद्धव सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने करप्शन के अलावा क्या किया, मराठी माणुस को मुंबई से बाहर निकालने का पाप करने वालों को मुंबईकर कभी माफ नहीं करेगा। फडणवीस ने कहा, मुंबई का मेयर हिंदू और मराठी होगा।

महायुति की चुनावी सभा में उपस्थित लोग।

फडणवीस ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से मुंबई को विकास की ताकत मिली। मुंबई को सुरक्षित बनाने के लिए बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर निकालेंगे। मुंबई वालों को शुद्ध हवा मिले, प्रदूषण मुक्त मुंबई के लिए हम लोग अलग से फंड बनाएंगे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे एमएमआर में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। हर साल 50 से 100 किलोमीटर तक मेट्रो बना रहे हैं। साथ ही ट्रैफिक से निजात पाने के लिए बहुत सारे टनल बनाएंगे जा रहे हैं। कोस्टल रोड का काम प्रगति पर है। बीडीडी चाल का डेवलपमेंट खुद कर रहे हैं।

चुनावी तैयारी को लेकर सब हैं गंभीर।

समुद्र में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए एसटीपी परियोजना पर काम हो रहा है। इसपर 16,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुंबई के लिए प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए 17000 करोड़ रुपए का नया बजटीय प्रबंधन करेंगे।
झोपड़ों में रहने वालों की जीवन में सुधार के लिए उन्हें पक्के मकान दे रहे हैं।

बीएमसी में भी एक विचार की सरकार आएगी : शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने संबोधन में कहा कि मुंबई को लूटने वालों का दिन अब बीत गया है। दिल्ली और महाराष्ट्र में एक विचार वाली सरकार है और बीएमसी में भी एक विचार की सरकार आएगी। मुंबई भावुकता से नहीं विकास काम से चलती है। मुंबई में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। महायुति के उम्मीदवारों को वोट दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *