मुंबई : मुंबई के सांताक्रूज़ में प्रेमिका ने अपने प्रेमी से पहले सेक्स किया और फिर गुस्से में चाकू से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। प्रेमिका ने यह कदम प्रेमी के शादी से इनकार करने पर उठाया। वाकोला पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रेमी प्रेमिका दोनों रिश्तेदार हैं और दोनों के बीच सात साल से विवाहेत्तर संबंध थे। महिला के चार और सात साल के दो बच्चे हैं। प्रेमी भी शादीशुदा और बच्चों वाला है। महिला उससे शादी करने को कह रही थी लेकिन शख्स ने इनकार कर दिया था।
उधर, प्रेमी का पहले इलाज के वी एन देसाई अस्पताल में किया गया, उसके बाद उसे सायन अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी सर्जरी की गई। सायन अस्पताल के डीन डॉ. प्रमोद इंगले ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के तुरंत बाद हमारी यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी टीमों ने उनका ऑपरेशन किया। वे फिलहाल ठीक हो रहे हैं।