
हेमलता पाटकर मराठी सिने इंडस्ट्री में एक्ट्रेस और डांसर है। उन्होंने कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया है और उन्हें छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक ‘ऐ खे क्या करते’ की दिग्गज अभिनेत्री की बहू भी कहा जाता है।

हेमलता पाटकर की उम्र 39 वर्ष है और वे कांदिवली की निवासी हैं। दूसरी आरोपी अमरिना इकबाल जावेरी हैं, जिन्हें एलिस या अमरिना मैथ्यू फर्नांडीस के नाम से भी जाना जाता है। उनकी उम्र 33 वर्ष है और वे सांताक्रूज की निवासी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर दोनों महिलाओं को 10 करोड़ रुपये की फिरौती की पहली किस्त के रूप में 1.5 करोड़ रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
क्या है आरोप
गोरेगांव पश्चिम के 52 वर्षीय बिल्डर अरविंद गोयल ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने अंबोली पुलिस स्टेशन में उनके बेटे के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को सुलझाने के लिए 10 करोड़ रुपए की मांग की। इस मांग और कथित धमकियों से परेशान होकर गोयल ने अपराध शाखा से संपर्क किया, जिसके बाद जाल बिछाया गया और अंततः गिरफ्तारियां हुईं। जांच जारी है।