मुंबई मरीन ड्राइव पुलिस ने 3.56 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी का मामला सुलझाया, महिला गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने 3.56 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी का मामला सुलझा लिया है और चोरी कर फरार हुई नौकरानी अर्चना सुनील साल्वी को पांच महीने की गहन जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। मरीन ड्राइव के सीनियर पीआई नीलेश बगल ने बताया कि अर्चना पर एक सप्ताह तक निगरानी रखी गई। इस दौरान उसके रहन-सहन में अचानक आए बदलाव महंगे कपड़े, नया मोबाइल और बैंक खाते में जमा बड़ी रकम ने पुलिस का शक पक्का कर दिया। हिरासत में लेने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने बताया कि 1437 ग्राम ज्वेलरी चोरी हुई थी, जिसकी कीमत करीब 3.56 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस ने लगभग 80 फीसदी माल बरामद कर लिया है। जांच में साफ हुआ कि लालच में आकर अर्चना ने यह वारदात की थी। घटना के बाद वह काम छोड़कर चली गई थी ताकि शक उस पर न जाए। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और यह जांच की जा रही है कि क्या किसी ने उसकी मदद की थी तथा सुगंधा की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण थी। मरीन ड्राइव पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *