मुंबई : रासायनिक तेलों की चोरी करने वाले आरोपियों का वडाला पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 6 को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शकील अहमद शौकत अली खान (39), मो. इरशाद अब्दुल मजीद खान (46), अजमत अली बिजिंश शेख (42), मो. जाफर शरीफ शेख (28), वाजिद अली साहेब अली शेख (26) और इमरान नजीर शेख (27) शामिल है। दो आरोपी शब्बीर शेख और सय्यद शेख फरार हो गए। गिरफ्तार व फरार सभी आरोपी वडाला और शिवडी क्षेत्र के ही निवासी हैं और लगभग सभी पर रासायनिक तेलों की चोरी और सीनाजोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने इस मामले को 366/25 कलम 125, 287, 3 ( 5) भारतीय न्याय संहिता सह कलम 3,7 जीवनावश्यक वस्तु कायदा के तहत दर्ज किया है। इस मामले में अदालत ने आरोपियों को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक बापू बालासाहेब पिंगले कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त जगदीश कुलकर्णी की सूचना को वडाला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सुदर्शन होनवडजाकर ने गंभीरता से लिया। इसके बाद उन्होंने सहायक पुलिस निरीक्षक प्रसाद मदन शेकदार और शरद सुभाष खाटमोड को इस मामले में सख्ती से संज्ञान लेने का आदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारी होनवडजाकर के मार्गदर्शन में अधिकारियों ने हवलदार प्रकाश कोली, संतोष आठरे और सुहास कासार के साथ मिलकर कोलगेट जेट्टी परिसर में जाल बिछाया और रासायनिक काले तेलों की चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 जार कला तेल और 1 खली जार बरामद किया है।फिलहाल वडाला पुलिस फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जबकि गिरफ्तार शकील अहमद खान, मो. इरशाद अब्दुल खान अजमत अली शेख , मो. जाफर शेख, वाजिद अली शेख और इमरान शेख नामक तेल चोरों को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि वडाला पुलिस स्टेशन की हद में रासायनिक तेलों को चोरी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस आयुक्त जगदीश कुलकर्णी का बड़ा सहयोग है।
बहरहाल इस मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक बापू बालासाहेब पिंगले ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपनी टीम को अलर्ट कर रखा है। पी आई पिंगले और उनके मातहत हेमंत पगार गिरफ्तार आरोपियों का इतिहास खंघालने की कोशिश में जुटे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि फरार शब्बीर शेख और सय्यद शेख जल्द सलाखों के पीछे होंगे।