बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पीएम मोदी ने लहराया गमछा

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है। जीत के बाद 14 नवम्बर की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और गमछा लहरा कर वहां मौजूद लोगों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार से उतरते ही गमछा लहरा कर लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी का गमछा लहराना एक बड़ा सियासी संदेश है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश मे गमछे को मेहनतकश लोगों की पहचान माना जाता है। बिहार में खेत में काम करने वाले गमछा लगाते हैं। गमछा किसानों से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी गमछे को लहराकर संदेश देते हैं कि वह किसानों से जुड़े हुए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी मुख्यालय का पीएम मोदी का गमछा लहराते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड विजय का ऐतिहासिक क्षण है यह।
इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुजफ्फरपुर में मोदी ने गमछा हवा में लहराया था। पीएम मोदी का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। पीएम मोदी पहले भी कई बार गमछा लहराकर संदेश दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *