पुलिस ने फॉरेस्ट रूफटॉप होटल में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर मारा छापा, 15 लोग हिरासत में

मुंबई : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्त आईपीएस निकेत कौशिक के बनने के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। इधर, काशीगांव पुलिस ने सराय होटल के पास स्थित फॉरेस्ट रूफटॉप होटल में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारा और होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहकों को हिरासत में ले लिया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इसी साल मार्च महीने में हुक्का पार्लर और ई-सिगरेट का चलन बढ़ने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को तंबाकू-मिश्रित प्रतिबंधित हुक्का परोसा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के आदेश पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे छापा मारा और 10 ग्राहक धर लिए गए। इसके बाद ही पुलिस ने पार्लर में मौजूद 5 होटल के कर्मचारी को भी हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने हुक्का फ्लेवर, पॉट, पाइप और अन्य उपकरण जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 41,000 रुपये बताई गई है।

नोट : तस्वीर प्रतीकात्मक है। धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *