वाशीनाका क्षेत्र से 3 लाख के गुटखा सहित 3 को आरसीएफ ने किया गिरफ्तार

मुंबई : वाशीनाका के शरद नगर से आरसीएफ पुलिस ने गुटखा माफियाओं के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 3 लाख रुपए मूल्य के गुटखा सहित 3 माफियाओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बबलू कुमार राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी (30), अरमान जमील शेख (32 ) और दानिश जमील शेख (26 ) का समावेश है। पुलिस ने गुटखा माफियाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 , 223 (B )274 ,275 (3 )- (5 B ) कलम 59 शेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जोन 6 के पुलिस उपायुक्त समीर शेख के आदेश पर सहायक पुलिस आयुक्त राजेश बाबशेटी और वरिष्ट पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक गजानंद देशमुख, लोकेश कांसे की टीम ने चेंबूर के आर सी मार्ग पर स्थित वाशीनाका के शरद नगर को चारो तरफ से घेर लिया।इसके बाद सूत्रों की निशानदेही पर दो झोपड़ों की तलाशी ली गई। इनमें से एक झोपड़े से बबलू कुमार राजेंद्र प्रसाद अग्रहरी को गिरफ्तार कर लिया। बबलू अग्रहरी ही इस गैंग का सरगना बताया जाता है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसने खुद ही अलग -अलग ब्रांड और विभिन्न कंपनियों के गुटखों की बोरी (गोनी) का पता पुलिस को बताया। पुलिस की टीम ने गुटखा बरामद करने के बाद बबलू अग्रहरी की निशानदेही पर अरमान जमील शेख और दानिश जमील शेख को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में पी एस आई मिलिंद खेरनार, केदारी हनुमंत राठौड़ के अलावा हवालदार चंद्रकांत खैरे, संकेत कुमार, लक्शिकांत हिन्गोले, प्रसाद कडू आदि ने अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि रात के समय हुई पुलिसिया कार्रवाई एवं तीन गुटखा माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हडकंप मच गया है। इन सभी की गिरफ्तारी के बाद पान गुटखा आदि बेचने वाली दुकानें रविवार को बंद देखा गया। सूत्रों की माने तो इस इलाके का सबसे बड़ा गुटखा माफिया पंकज नामक व्यक्ति है। सूत्र बताते हैं कि आरसीएफ पुलिस स्टेशन के अलावा कई अन्य पुलिस स्टेशनों में पंकज अग्रहरी पर गुटखा से संबंधित मामले दर्ज हैं। लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर निकल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *