विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

मुंबई : भारतीय महिला विश्व चैंपियन भारतीय टीम का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का स्वागत देखने लायक था। एयरपोर्ट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टीम के लिए एक रंग की गाड़िया विशेष रूप से मंगाई गई थी, जो विशेष विमान के आगे चल रही थीं। सबसे आगे की गाड़ी पर तिरंगा लहरा रहा था। भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा। उनके आस-पास टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों का बुके देकर स्वागत किया गया। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और इनाम राशि मिलने का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *