भारतीय महिला खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार अपने नाम किया महिला विश्व कप का खिताब
मुंबई : नवी मुंबई के स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत दर्ज करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

इसके पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक ठोस शुरुआत दी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में वापसी करते हुए कुछ महत्वपूर्ण विकेट झटक लिए। हालांकि, टीम इंडिया 299 रनों का लक्ष्य देने में सफल रही, जबकि साउथ अफ्रीका 45.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।
