बीजेपी की स्टार प्रचारक नवनीत राणा को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई : बीजेपी की स्टार प्रचारक और पूर्व सांसद नवनीत राणा को आठ दिनों में दूसरी बार फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी। राणा ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। वह 2019 में अमरावती से निर्दलीय जीतकर सांसद बनी थीं, हालांकि 2024 के चुनावों में वह अमरावती से हार गई थीं। पूर्व सांसद नवनीत राणा के पीए ने पुलिस के बताया है कि उन्हें फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी हैदराबाद के जावेद नाम के व्यक्ति ने दी है। बीजेपी नेता के निजी सहायक (पीए) ने रविवार को राजापेठ पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। नवनीत राणा लव जेहाद जैसे मुद्दों के साथ हिंदुत्ववादी मुद्दों पर बेबाक बोलती आई हैं। लोकसभा चुनावों में उनकी AIMIM के मुखिया से भी जुबानी जंग हुई थी। तब वह ओवैसी के खिलाफ प्रचार के लिए हैदराबाद गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *