मुंबई : दक्षिण मुंबई के पेडर रोड निवासी 74 वर्षीय कारोबारी और उनकी पत्नी को कथित तौर पर 20 दिनों तक ठगों ने अपने जाल में फंसाए रखा। आरोपियों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर दंपती को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसने और गिरफ्तारी होने का डर दिखाया। विश्वास दिलाने के लिए कथित रूप से सुप्रीम कोर्ट के फर्जी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान करीब ₹4.52 करोड़ की ठगी किए जाने की शिकायत पर साउथ साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।