मुंबई में फर्जी PMO अधिकारी बनकर घुसने की कोशिश, बंदूक के साथ दो गिरफ्तार

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में सुरक्षा में सेंध की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अधिकारी बनकर हाई-सिक्योरिटी इलाके में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति। ऊपर की तस्वीर में भी गिरफ्तार व्यक्ति।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में रोहन पारिख (24) और दिलीप कुंडे (40) शामिल हैं। पारिख ने कथित तौर पर फर्जी PMO पहचान-पत्र दिखाकर प्रवेश करने की कोशिश की, जबकि उसके साथ मौजूद कुंडे खुद को बॉडीगार्ड बता रहा था। सुरक्षा जांच के दौरान कुंडे के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

जांच में हथियार लाइसेंसी पाया गया है। पुलिस ने फर्जी पहचान-पत्र, आरोपियों की गतिविधियों और उनके मकसद की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटना का प्रधानमंत्री की सुरक्षा को सीधे निशाना बनाने से कोई संबंध सामने नहीं आया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *