चीनी बेटिंग ऐप के खिलाफ वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर का अपहरण, 4 गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के पवई इलाके में एक 28 वर्षीय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक लगातार एक कथित चीनी ऑनलाइन बेटिंग ऐप के खिलाफ वीडियो बनाकर लोगों को उसके कथित फर्जीवाड़े और आर्थिक ठगी से सावधान कर रहा था। इसी वजह से उसे कई दिनों से धमकियां भी मिल रही थीं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले युवक को बातचीत के बहाने बुलाया और फिर जबरन वाहन में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया और भविष्य में ऐसे वीडियो नहीं बनाने की धमकी दी गई। किसी तरह पीड़ित के परिजनों तक सूचना पहुंची, जिसके बाद पवई पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा बेटिंग रैकेट या अन्य लोग शामिल हैं या नहीं। मामले में अपहरण, मारपीट और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *