मध्य रेल के मुंबई मंडल में 6 से 7 जून तक मेगा ब्लॉक

अटगांव स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी

मुंबई : मध्य रेल के मुंबई मंडल के अटगांव स्टेशन पर नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी और पुराने पैनल को हटाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 6 जून, शनिवार से 7 जून रविवार तक आसनगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच विशेष ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं आसनगांव और कसारा स्टेशन के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। इस दौरान सीएसएमटी-कल्याण खंड पर मेन लाइन पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। शनिवार को यह ब्लॉक दोपहर 2 बजे से रविवार दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

डाउन ट्रेनों का डायवर्जन
निम्नलिखित ट्रेनें (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस
01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल
15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस
11001 सीएसएमटी-बल्हारशाह एक्सप्रेस
12131 दादर-साईनगर एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026 को कल्याण-कर्जत-पुणे-साईनगर शिर्डी के रास्ते डायवर्ट किया गया
17057 सीएसएमटी-लिंगमपल्ली देवगिरी एक्सप्रेस यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026 को कल्याण-कर्जत-पुणे-दौंड कॉर्ड लाइन-मनमाड के रास्ते डायवर्ट किया गया

अप ट्रेनों का रेगुलेशन (यात्रा आरंभ की तिथि 05.06.2026)
01026 बलिया-दादर स्पेशल कसारा में 1 घंटा 45 मिनट तक
18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस इगतपुरी में 50 मिनट तक
12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल इगतपुरी में 20 मिनट तक
20104 भटनी-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भुसावल मंडल पर 10 मिनट
11082 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भुसावल मंडल पर उपयुक्त
22537 गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस भुसावल मंडल पर उपयुक्त
11062 जयनगर-एलटीटी एक्सप्रेस भुसावल मंडल पर उपयुक्त
01080 गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल भुसावल मंडल पर उपयुक्त
11203 नागपुर-मडगांव (यात्रा आरंभ की तिथि 06.06.2026) भुसावल मंडल पर 30 मिनट तक

ब्लॉक अवधि के दौरान उपनगरीय ट्रेनों का संचालन
* ब्लॉक के दौरान उपनगरीय सेवाएं आसनगांव और कसारा स्टेशन के बीच उपलब्ध नहीं होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *