महाराष्ट्र के पुणे में फिर एक स्वयंभू बाबा पर लगा यौन शोषण का आरोप

पुलिस ने दर्ज किया मामला, स्वयंभू बाबा हृषिकेश वैद्य की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित, छापेमारी जारी

महाराष्ट्र/पुणे : महाराष्ट्र में यौन शोषण करने वाले बाबाओं की लिस्ट बढ़ने लगी है। स्वयंभू बाबा अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा का मामला अभी चल ही रहा था कि एक ओर पुणे शहर के वसई के रहने वाले स्वयंभू बाबा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की है जो जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला

वसई के मानिकपुर पुलिस स्टेशन में स्वयंभू बाबा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुणे की एक 35 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसने खुद को भगवान शंकर का अवतार बताया और उसे पार्वती। फिर ड्रग्स देकर उसे नशे में किया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। आरोपी की पहचान हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश के खिलाफ धारा 64 (बलात्कार) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और केस दर्ज करने के बाद मामला पुणे के मंजरी पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है क्योंकि कथित अपराध उसी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले एक लॉज में हुआ था। ऋषिकेश वैद्य को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *