मुंबई बांद्रा के इलाको में ड्रग्स बेचने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने मुंबई के बांद्रा समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के बारे में बताता जाता है कि वह ड्रग्स माफिया है और उसकी पहचान 23 वर्षीय नाजिया मंसूरअली सैय्यद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, नाजिया खुद भी ड्रग्स बेचती थी और अपने नेटवर्क में शामिल तस्करों के जरिए भी शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करवाती थी। वह खासतौर पर बांद्रा पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय थी, जहां से उसका पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब नाजिया के ड्रग्स तस्करी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में उसके अवैध कारोबार की झलक सामने आने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। एएनसी की बांद्रा यूनिट ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने बांद्रा पूर्व स्थित गरीब नगर झोपड़पट्टी इलाके में छापा मारकर नाजिया को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 4 लाख 80 हजार रुपए कीमत की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *