शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पीट-पीटकर पत्नी की कर दी हत्या

मुंबई : मुंबई के वडाला इलाके में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ और पति ने अपनी पत्नी कविता महेशवाड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पति महेश नारायण वाड घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ वडाला पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर लात-घूंसे बरसाकर बेरहमी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कविता को बाद में केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *