महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात में 11,000 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स के साथ रेल प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 16 फरवरी को महाराष्ट्र, तेलंगाना और गुजरात में 11,000 करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स के साथ रेल प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई।
महाराष्ट्र में कसारा-मनमाड के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बनेगी। इसमें 24 किमी की टनल समेत कुल पांच टनल होंगी। इस नए डबल ट्रैक में 237 पुल बनाए जाएंगे, जिनमें 16 बड़े और 218 छोटे पुल शामिल हैं। साथ ही पांच जगहों पर रेलवे फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। दो गांवों में लोगों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए 21 जगहों पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट से पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाना और हर साल 46.1 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई करना मुमकिन हो पाएगा।
दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होस्पेट के बीच नई रेलवे लाइनों को भी मंजूरी दी गई है।
इन सभी प्रोजेक्ट्स से देश का रेलवे नेटवर्क 389 किमी बढ़ जाएगा। ये प्रोजेक्ट्स ‘PM-गतिशक्ति नेशनल प्लान’ के तहत प्लान किए गए हैं।

केंद्र ने महाराष्ट्र में नेशनल हाईवे 160 ‘A’ (NH 160 A) के घोटी-त्र्यंबक (मोखाडा)-जव्हार-मनोर-पालघर हिस्से को अपग्रेड करने और ठीक करने के लिए 3,320.38 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह प्रोजेक्ट मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे और मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे को जोड़ने वाला एक अहम लिंक होगा। सिन्नर-त्रयंबक (मोखाडा)-घोटी-मनोर-पालघर रूट फोर-लेन होगा। केंद्र ने यह कदम यह ध्यान में रखते हुए उठाया है कि अंबड़-सतपुर इलाके में इंडस्ट्रियलाइजेशन बढ़ने से माल ढुलाई बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *